होम रिंकू की हत्या आतंकी घटना, कपिल मिश्रा ने परिवार को दी एक करोड़ की मदद
रिंकू की हत्या आतंकी घटना, कपिल मिश्रा ने परिवार को दी एक करोड़ की मदद
नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने रिंकू शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद उपलब्ध कराई है। रिंकू शर्मा की हत्या को कपिल ने आतंकी घटना भी बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर राम मंदिर और जय श्रीराम के खिलाफ नफरत भर रहे हैं। हम सब रिंकू के परिवार के साथ खड़े हैं और दुनिया भर से 9000 से ज्यादा लोग पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक करोड़ रुपये की राशि दे रहे हैं।
कांग्रेस पर निशाना साधा :
कपिल ने कहा कि पूरे कांग्रेसी और अर्बन नक्सल गैंग द्वारा हमारे खिलाफ झूठा कैंपेन किया जा रहा है। रिंकू की हत्या आतंकी घटना है और जिहादियों ने घेरकर उसकी पीठ पर वार किया।
दिल्ली के मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में रहने वाले रिंकू की हत्या कुछ दिन पहले कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार जन्मदिन की पार्टी में हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने रिंकू शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या धार्मिक वजह से की गई है और वह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।