होम लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की कोशिश नाकाम
लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की कोशिश नाकाम
लखनऊ को बम धमाकों से दहलाने की कोशिश को यूपी एसटीएफ ने नाकाम कर दिया है। केरल से आये पीएफआई संगठन के दो आतंकियों को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर विस्फोटक बरामद किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों में पीएफआई का कमांडर अन्सद बदरुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन राउतर निवासी नसीमा मंजील मुडियोर कालम थाना पंदलम जिला पत्थानामथिट्टा, केरल और फिरोज खान पुत्र स्व. मोहम्मद निवासी कुजीचलीलनि उआकारा जिला कालीकट, केरल है। इनके पास से 16 एक्सप्लोसिव डिवाइस, एक पिस्टल, सात कारतूस, दो पेन ड्राइव, 12 रेलवे टिकट, पैन कार्ड, एटीएम, डीएल, आधार कार्ड बरामद किया गया है। एसटीएफ ने बताया कि इन लोगों के निशाने पर आरएसएस और बीजेपी के कई नेता थे
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।