होम आम लोगों की जेब पर फिर बढ़ा भार, इतने रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
आम लोगों की जेब पर फिर बढ़ा भार, इतने रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम
नई दिल्लीः आम बजट सत्र चल रहा है, लेकिन इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को एक महंगाई का झटका लग गया है। सोमवार से दिल्ली में रसोई गैस की कीमतों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है। रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि करने का ऐलान कर दिया है।
इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 से बढ़कर 769 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें रविवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 kg) की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। पिछले साल दिसंबर से लेकर अब तक सिलेंडर के दाम में यह तीसरी बढ़ोतरी है।
इससे पहले 4 फरवरी को भी सिलेंडरों के दाम 694 रुपये से बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया था। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त में हुी जब देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखी जा रही है।
आपको बता दें क तेल और गैस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गैस की कीमतों, रुपये की डॉलर के मुकाबले वैल्यू समेत अन्य फैक्टर्स को देखकर कीमतें तय करती हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।