होम यूपी सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों पर हुए लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमें वापस लिए जाएंगे

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2021 08:06 PM

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों पर हुए लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमें वापस लिए जाएंगे

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों पर हुए लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमें वापस लिए जाएंगे

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, आम लोगों पर हुए लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमें वापस लिए जाएंगे


योगी सरकार (Yogi adityanath government) उत्‍तर प्रदेश के व्‍यापारियों के बाद अब प्रदेश के लाखों लोगों को लॉकडाउन के दौरान हुए मुकदमों में बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi adityanath news) ने प्रदेश में आमजन के ऊपर कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने को लेकर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश के ढाई लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कोविड-19 और लॉकडाउन तोड़ने के मामलों में पुलिस और कचहरी के चक्‍कर लगा रहे यूपी के लाखों लोगों व व्‍यापारियों को जल्‍द ही इन चक्‍करों से छुटकारा मिल जाएगा।

दरअसल योगी सरकार प्रदेश भर के थानों में लॉकडाउन की धारा 188 के उल्‍लंघन को लेकर दर्ज हुए मुकदमें वापस लेने की तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में सरकार ने प्रदेश भर के व्‍यापारियों के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान दर्ज हुए मुकदमें वापस लिए जाने के निर्देश जारी किए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)