होम दादागीरी: चीन ने WHO को शुरुआती कोरोना केस के आंकड़े देने से किया इनकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 13, 2021 08:22 PM

दादागीरी: चीन ने WHO को शुरुआती कोरोना केस के आंकड़े देने से किया इनकार

दादागीरी: चीन ने WHO को शुरुआती कोरोना केस के आंकड़े देने से किया इनकार

दादागीरी: चीन ने WHO को शुरुआती कोरोना केस के आंकड़े देने से किया इनकार

नई दिल्ली. महामारी के कारणों की खोज में लगी डब्ल्यूएचओ (WHO Team) की टीम को चीन ने शुरुआती कोविड-19 संक्रमण के मामलों के आंकड़ों का रॉ डेटा यानी विस्तृत ब्योरा देने से मना कर दिया है. WHO टीम के सदस्य और संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ डोमनिक डॉयर ने बताया कि कोविड-19 के प्रसार और महामारी के फैलाव को लेकर जांच कर रही टीम ने चीन से वुहान शहर में दिसंबर 2019 में सबसे पहले संक्रमण के 174 मामलों समेत अन्य मामलों का विस्तृत ब्योरा मांगा था. लेकिन चीन ने केवल संक्षिप्त ब्यौरा ही हमें दिया है. डोमनिक ने बताया कि इस तरह के रॉ डेटा को 'लाइन लिस्टिंग्स' कहते हैं.

क्या बोले WHO एक्सपर्ट
उन्होंने बताया कि इसमें संक्रमित व्यक्ति का नाम नहीं होता. लेकिन उससे पूछे गए सारे सवाल और जवाब होते हैं. मरीज के जवाबों का विश्लेषण भी किया जाता है. डोमनिक ने सिडनी से शनिवार को वीडियो कॉल के जरिए यह सारी बातें बताईं. वे इस समय महामारी के विषय में जांच पड़ताल करने की वजह से क्वारंटीन में है

महामारी की जड़ तक पहुंचने के लिए बेहद जरूरी
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोमनिक ने कहा, यह शुरुआती कोविड संक्रमण के मामलों का ब्योरा महामारी की जड़ तक पहुंचने के लिए बेहद जरूरी है. शुरुआती 174 मामलों में से सिर्फ आधे मरीज वेट मार्केट के संपर्क में आए थे. वुहान में समुद्री भोजन का सेंटर रहा यह मार्केट आज तक बंद है. इसी बाजार में पहली बार कोरोना वायरस की मौजूदगी दर्ज की गई थी. हम अभी कुछ नहीं कह सकते लेकिन इन आंकड़ों का मिलना जांच के लिए बेहद जरूरी है. डब्ल्यूएचओ टीम ने बताया हालांकि चीन ने उन्हें पिछले साल के मुकाबले काफी आंकड़े सौंपे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)