होम 15 फरवरी को बिजनौर में किसानों को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
15 फरवरी को बिजनौर में किसानों को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
बिजनौर। बिजनौर के चांदपुर में होने वाली किसान महासभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी।
प्रियंका गांधी के आने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आमद को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता जोरों से तैयारियों में जुटे हैं।
काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार एड. जिला महासचिव फिरासत हुसैन ने चांदपुर में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उ.प्र.की15 फरवरी को होने वाली किसान महासभा को सफल बनाने के लिए आज नहटौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकीबपुर बैरमपुर खजूरी बंगला सदरूदीननगर खंडसाल खेतापुर आकू धनुपुरा ग्रामों का दौरा किया और अधिक से अधिक लोगों से सभा में पहुँचने की अपील की। ब्लाक अध्यक्ष रामरतन, रामपाल सिंह, साबिर अंसारी, महेश सिंह लाल सिंह सैनी, मुखतार अहमद साथ में मौजूद रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।