होम रिंकू शर्मा हत्याकांड: जन आक्रोशित लोगो का नाका चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन व श्रधादांजली शोक सभा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2021 09:45 PM

रिंकू शर्मा हत्याकांड: जन आक्रोशित लोगो का नाका चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन व श्रधादांजली शोक सभा

रिंकू शर्मा हत्याकांड: जन आक्रोशित लोगो का नाका चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन व श्रधादांजली शोक सभा

रिंकू शर्मा हत्याकांड: जन आक्रोशित लोगो का  नाका चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन व श्रधादांजली शोक सभा

लखनऊ : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बजरंग दल के कार्यकार्ता रिंकू शर्मा की हत्या के मामले की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इस घटना ने हर किसी को दहला दिया है। बीते दिनों कुछ लोगों ने मिलकर रिंकू शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।फिल्मी हस्तियां भी रिंकू शर्मा की हत्या के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। साथ ही घटना की आलोचना भी कर रही हैं।इसी को लेकर आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे भी आक्रोश रहा यहाँ पर रिंकू शर्मा का बलिदान के लिए आज नाका चौराहे ,लखनऊ मे  आज 13 फरवरी को  राम भक्तो द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन व श्रधादांजली शोक सभा आयोजित की गयी ।जिसमे सभी राम भक्तो  द्वारा भारत सरकार से हत्यारो को फासी की सजा देने की मांग की गयी।इस प्रदर्शन मे बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए  लोगो ने रिंकू की दर्दनाक हत्या पर दुख जताया है। साथ ही घटना के दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।आपको बता दें कि 10 फरवरी को दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित घर में रिंकू शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वह बालाजी एक्शन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और बजरंग दल से जुड़े थे। इस मामले में पुलिस पड़ोस में रहने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। रिंकू के परिजनों का आरोप है कि वह गत पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई रैली में शामिल हुए थे। इसके कारण आरोपित उनसे दुश्मनी निकालना चाहते थे। इसी रंजिश में रिंकू की हत्या कर दी गई। जबकि पुलिस की माने तो उसकी जन्मदिन पार्टी में रेस्टोरेंट में हमला करने वालों से झगड़ा हुआ था। अब मामला राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)