होम कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, ठंड से थोड़ी राहत मिली

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 13, 2021 08:11 PM

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, ठंड से थोड़ी राहत मिली

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, ठंड से थोड़ी राहत मिली

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, ठंड से थोड़ी राहत मिली

श्रीनगर: गुलमर्ग को छोड़कर पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में शनिवार को हल्की बढ़ोत्तरी हुई, यहां तक ​​कि श्रीनगर और कुलगाम में पारा शून्य से ऊपर चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकारियों ने कहा कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक है।

पहलगाम में रात में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात का तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

उन्होंने कहा कि घाटी में गुलमर्ग ही एकमात्र स्थान है जहां कल रात न्यूनतम तापमान गिरा था। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)