होम ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया खतरा, बोलीं- नहीं लाने देंगे एनपीआर और एनआरसी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2021 09:52 PM

ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया खतरा, बोलीं- नहीं लाने देंगे एनपीआर और एनआरसी

ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया खतरा, बोलीं- नहीं लाने देंगे एनपीआर और एनआरसी

ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया खतरा, बोलीं- नहीं लाने देंगे एनपीआर और एनआरसी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला करती आ रही हैं. विधानसभा चुनाव पास आते देख उन्होंने सियासी बाण और तेज कर दिए हैं. गुरुवार को कोलकाता के एक अनुसूचित जाति के कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल का विकल्प सिर्फ तृणमूल ही है. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोग एक समय नारा दिया करते थे सीपीएम आकर सब पानी मे बहा दिया. अब वही नारे बीजेपी के लिए है.

 

ममता ने बीजेपी को काले पैसे सफेद करने की वाशिंग मशीन बताते हुए कहा बीजेपी का मलतब खतरा है. उन्होंने कहा कि जो लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, उनकी आवाज दबाई जा रही है.

 

बंगाल की सीएम ने आगे कहा- हम किसी भी कीमत पर एनपीआर और एनआरसी नहीं लाने देंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य साथी स्कीम चलती रहेगी. बीजेपी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि सोने की थाली में केले की पत्ता डालकर मैं खाना खाने आदिवासियों के घर नही जाऊंगी. ममता बनर्जी ने कहा कि 12 फरवरी से बंगाल में एक बार फिर से 9वीं और 12वीं के छात्र और छात्राओं के लिए स्कूल खुल रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)