होम पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- असली अपराधी अभी भी हैं पर्दे के पीछे

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 4, 2021 09:46 PM

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- असली अपराधी अभी भी हैं पर्दे के पीछे

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- असली अपराधी अभी भी हैं पर्दे के पीछे

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा- असली अपराधी अभी भी हैं पर्दे के पीछे

पटना: रूपेश हत्याकांड में पुलिस की ओर से किए गए खुलासे के बाद इस मुद्दे पर सियासत जारी है. पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रूपेश हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की तो अब जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

 

पप्पू यादव ने पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि रूपेश हत्याकांड को लेकर पुलिस द्वारा किया गया खुलासा किसी साउथ इंडियन फिल्म की पटकथा से भी बत्तर है. दरअसल उनका कहना है कि यह केवल रोडरेज का मामला नहीं है.

 

पूर्व सांसद ने गिरफ्तार आरोपी को लेकर कहा कि रितूराज ने हत्या नहीं की है. अगर की है तो वो एक बड़ा अपराधी है. उन्होंने कहा कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. पुलिस ये बताए की पर्दे के पीछे कौन है. हालांकि पप्पू यादव का मानना है कि रोडरेज की घटना डराने के लिए होती है, मारने के लिए नहीं.

 

पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर भी इस मामले को लेकर हमला किया है. पूर्व सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार खुद कहते हैं कि वो किसी को ना फंसाते हैं और ना ही बचाते हैं. फिर इस केस में वो किसे और क्यों बचा रहे हैं. इसका भी खुलासा होना चाहिए.

 

आपको बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रूपेश हत्याकांड को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल खड़ा किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि पुलिस इस मामले में बली का बकरा ढूंढ़ रही थी जो उन्हें कहीं से मिल गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)