होम सीएम ममता पेश करेंगी बंगाल का बजट, राज्यपाल धनखड़ ने दी इजाजत
सीएम ममता पेश करेंगी बंगाल का बजट, राज्यपाल धनखड़ ने दी इजाजत
बंगाल: पश्चिम बंगाल में कुछ ही वक्त में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी बीच चुनाव से पहले बंगाल एक ऐसी घटना का गवाह बनने जा रहा है, जो बंगाल विधानसभा में इससे पहले कभी नही हुई है. दरअसल, बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्र इस बार बजट पेश नहीं करेंगे बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार का बजट पेश करेंगे. हालांकि आने वाले चुनाव के मद्देनजर पूरा बजट पेश नहीं किया जाएगा.
राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चिट्ठी भेजकर इसकी अनुमति भी मांगी गई है. वहीं राज्यपाल की ओर से इसकी अनुमति भी दे दी गई है. वहीं कहा गया है कि अमित मित्र की सेहत ठीक नही है. सूत्रों का कहना है कि विधानसभा के स्पीकर ये तय करते है कि कौन बजट पेश करेंगे. राज्यपाल की अनुमति की जरूरत इसमें नहीं थी लेकिन फिर भी टीएमसी की ओर से चिट्ठी भेजी गई थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।