होम पीटरसन से बोले पीएम- भारत के प्रति आपका स्नेह देखकर खुशी हुई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2021 09:49 PM

पीटरसन से बोले पीएम- भारत के प्रति आपका स्नेह देखकर खुशी हुई

पीटरसन से बोले पीएम- भारत के प्रति आपका स्नेह देखकर खुशी हुई

पीटरसन से बोले पीएम- भारत के प्रति आपका स्नेह देखकर खुशी हुई

दक्षिण अफ्रीका को कोरोना वैक्सीन भेजने में भारत द्वारा दिखाई गई 'उदारता और नेकी' पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केविन पीटरसन की सराहना के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के प्रति आपका स्नेह देख कर खुशी हुई है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि हम पूरी दुनिया को अपना परिवार मानते हैं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी भूमिका मजबूती से निभाना चाहते हैं।

इसके पहले मंगलवार को इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज पीटरसन ने ट्वीट कर कहा था- 'भारत की उदारता और नेकी हर दिन बढ़ रही है। प्रिय देश।' उन्होंने यह उद्गार भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा पोस्ट की गई एक फोटो पर व्यक्त किए। जयशंकर ने भारत में निर्मित वैक्सीन लेकर दक्षिण अफ्रीका में उतरे विमान की फोटो पोस्ट की थी। मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका में जन्मे पीटरसन बाद में इंग्लैंड चले गए थे।

पीटरसन ने बुधवार को भी ट्वीट कर कहा कि भारत ने मुझे मेरे करियर में बहुत कुछ सिखाया और दिया है। मैंने जो प्यार, जुनून, ऊर्जा और आतिथ्य का अनुभव किया है, कई अन्य देशों में उसकी तुलना नहीं हो सकती। दुनिया ने इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका को वैक्सीन भेजने में तत्परता देखी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)