होम नवोदय विद्यालयों में कक्षाएं होंगी शुरू

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2021 09:57 PM

नवोदय विद्यालयों में कक्षाएं होंगी शुरू

नवोदय विद्यालयों में कक्षाएं होंगी शुरू

नवोदय विद्यालयों में कक्षाएं होंगी शुरू

सरकार ने देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में अब नौंवीं और 11वीं की भी कक्षाएं शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि इसके लिए राज्यों की सहमति जरूरी होगी। शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए इसके पहले 10वीं और 12वीं के छात्रों को बुलाया गया था। अब नौवीं और 11वीं के लिए भी यह अनुमति दी गई है। हालांकि इसके लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी। चूंकि ये विद्यालय आवासीय हैं, ऐसे में मंत्रालय पूरी सतर्कता बरत रहा है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की मानें तो अगले चरण में जल्द ही छठीं से आठवीं तक की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। फिलहाल इसके लिए राज्यों की अनुमति का अध्ययन किया जा रहा है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए मंत्रालय ने सभी विद्यालयों से खुद का भी सुरक्षा मानक तैयार करने का निर्देश दिया है, जो केंद्र, राज्य और जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर होगी। हालांकि सरकार ने ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रखने का फैसला लिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)