होम भारत के डिफेंस बजट से पाकिस्तान में मचा हाहाकार, इमरान को कोस रहे पाकिस्तानी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2021 09:37 PM

भारत के डिफेंस बजट से पाकिस्तान में मचा हाहाकार, इमरान को कोस रहे पाकिस्तानी

भारत के डिफेंस बजट से पाकिस्तान में मचा हाहाकार, इमरान को कोस रहे पाकिस्तानी

भारत के डिफेंस बजट से पाकिस्तान में मचा हाहाकार, इमरान को कोस रहे पाकिस्तानी

इस्लामाबाद: भारत ने अपना डिफेंस बजट कितना बढ़ाया इसको लेकर देश में कंफ्यूजन फैलाने की कोशिश हुई। राहुल गांधी ने सवाल उठाए, बोले बॉर्डर पर तनाव है बावजूद इसके रक्षा बजट क्यों नहीं बढ़ाया लेकिन उसी डिफेंस बजट के चलते पाकिस्तानी मीडिया में दहशत फैल गई है। मोदी सरकार के रक्षा बजट के आंकड़ों को सुन कर पाकिस्तान में मातम फैला हुआ है। हर टीवी चैनल पर हाहाकार मचा है। पाकिस्तान के बड़े बड़े पॉलिटिकल और डिफेंस एनालिस्ट तज्ज़िया कर रहे हैं, पाकिस्तान का क्या होगा।

पाकिस्तान के पेट में दर्द भारत के सिर्फ रक्षा बजट को लेकर ही नहीं है। कोरोना काल में इंडियन इकॉनमी की वी-सेप ग्राफ की बढ़ती ऊंचाई देख कर पाकिस्तान को जलन हो रही है। पाकिस्तान में इसे लेकर भी पैनिक मचा हुआ है। विदेशी कर्ज में सिर से पैर तक डूब चुका पाकिस्तान किस कदर कंगाल हो चुका है इससे पाकिस्तानी एक्सपर्ट बहुत ही अच्छे से वाकिफ हैं। मीडिया में वो बड़ी ही बेबाकी से आवाम को बता रहे हैं कि कैसे भ्रष्टाचार के चलते पाकिस्तान की इकॉनमी गोते लगा कही है।

बता दें कि भारत ने 4 लाख 78 हज़ार करोड़ रक्षा बजट में सेना के नए हथियारों के लिये एक लाख 35 हजार करोड़ की रकम दी गई है। पिछले साल ये रकम करीब एक लाख 14 हजार करोड़ थी। यानी नए हथियारों के मद में 21 हज़ार करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा किया गया है। अब हथियार खरीद के लिये 18 फीसदी अधिक धन दिया गया है जो पाकिस्तान की चिंता बढ़ाने वाला है। पिछले साल भारतीय सेनाओं को नये हथियारों के लिये 20 हजार 700 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार ये रक़म 21 हज़ार करोड़ को क्रॉस कर गई है।

इंडियन एयर फोर्स के लिए आधुनिक तेजस खरीदे जाने हैं। नेवी के लिए नई पनडुब्बियां खरीदी जानी है। आर्मी के लिए नए हेलिकॉप्टर, राइफल और तोप आने वाले हैं जो पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब है। भारत पिछले एक दशक से लगातार अपने डिफेंस बजट को बढ़ा रहा है। 2017-18 में देश का डिफेंस बजट 3 लाख 59 हजार करोड़ था, 2018-19 में ये बढ़कर 4 लाख 4 हजार 365 करोड़ हो गया, 2019-20 में 4 लाख 31 हज़ार 11 करोड़ का डिफेंस बजट पेश किया गया, 2020-21 में बढ़कर 4 लाख 71 हजार 378 करोड़ हो गया है और अब 2021-22 में बढ़ा कर 4 लाख 78 हजार 196 करोड़ रुपये किया गया है।

पाकिस्तान का रक्षा बजट इसके मुकाबले काफी कम है। वो भी तब जब डिफेंस बजट पर ही पाकिस्तान की फौज से लेकर हुक्मराम का जोर रहता है। यही वजह है कि पाकिस्तान नें मातम पसरा हुआ है। उनको अपना फ्यूचर खतरे में लग रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)