होम चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की होने जा रही शुरुआत, पीएम मोदी कल डाक टिकट करेंगे जारी
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की होने जा रही शुरुआत, पीएम मोदी कल डाक टिकट करेंगे जारी
नई दिल्लीः शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। 100 साल बाद एक बार फिर शहीदों की मजारों पर मेला लगने जा रहा है। दुनिया एक बार फिर चौरी चौरा के शहीदों के बलिदान को याद करेगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर 4 फरवरी को वर्ष भर चलने वाले शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम चौरी चौरा पर डाक टिकट भी जारी करेंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वर्चुअल माध्यम से इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे
वहीं, शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर कमिश्नर, डीएम, आईजी, सीडीओ, एसडीएम ने सभा स्थल, बैरिकेडिंग, टेंट व्यवस्था का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि को बाजार में हर घर पर तिरंगा झंडा लगवाने का निर्देश दिया है।
सभा स्थल पर पांच हजार कुर्सियां लगेंगी। मंच बनकर तैयार हो गया है. सभा स्थल के पास स्टॉल लगाए जाएंगे। शताब्दी वर्ष की शुरुआत सुबह 8:30 से 10 बजे तक प्रभात फेरी निकाल कर की जाएगी। प्रभात फेरी में माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के अलावा स्काउट्स गाइड, एनसीसी और एनएसएस के पांच सौ बच्चे शामिल किए जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।