होम बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 3, 2021 09:28 PM

बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहा आईएपी : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने डिजिटल माध्यम से इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के 58वें राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के कार्यों की सराहना करते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, मुझे इस बात की जानकारी है कि इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, भारत सरकार के साथ मिलकर बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय रूप से लगातार काम कर रहा है। पोलियो उन्मूलन, टीकाकरण, जंक फूड पर दिशानिर्देश, महामारी के दौरान सरकार की सहायता, रोग प्रतिरोध क्षमता विकास, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में क्षय रोग के खिलाफ लड़ाई, कुपोषण का मुकाबला करने के साथ-साथ किशोरों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आपका काम और समर्थन काफी उल्लेखनीय रहा है। मुझे विश्वास है कि 30,000 से अधिक सदस्यों, प्रत्येक राज्य में एक राज्य शाखा और 350 से अधिक शहरी शाखाओं वाले इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पास बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न गतिविधियों का समर्थन करने के लिए पर्याप्त सुविधाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध है।
अकेडमी ने बच्चों से जुड़ी 100 विशेष स्थितियों के बारे में अभिभावकों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं, जिन्हें इस वर्ष लागू किया जाना है। इन दिशा-निर्देशों पर खुशी जाहिर करते हुए मंत्री ने कहा कि, यह एक बहुत ही अच्छा और उपयोगी दस्तावेज होगा, जिसका भारतीय अभिभावकों के लिए काफी महत्व होगा। यह और भी ज़्यादा सराहनीय बात है कि आप इसे ज़्यादातर भारतीय भाषाओं में आम जनता को उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा, मैं इस बात की सराहना करता हूं कि आपने नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसआर) के संशोधित मॉड्युल के आधार पर ऑनलाइन टूल विकसित किए हैं। अपने आईएपी प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने पिछले एक साल में अपनी ऑनलाइन प्रशिक्षण कला को भी विकसित किया है। इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और आत्म निर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स को इन ऑनलाइन टूल्स का फायदा पहुंच से दूर लोगों तक पहुंचने, प्रशिक्षण की लागत को कम करने और कर्मचारियों की ज़रूरत को कम करने में मिलेगा।
मध्य प्रदेश में इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के प्रयासों का उल्लेख करते हए, डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, मुझे खुशी है कि आप नवजात मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से विशेष रूप से मध्य प्रदेश में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से आपने जो कार्यक्रम डिजाइन किया है, वह छह उच्च प्राथमिकता वाले जि़लों में उत्साहजनक परिणाम देगा और आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के सभी जि़लों और फिर देशभर में इसे लागू किया जाएगा। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)