होम 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश बना भारत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 3, 2021 09:30 PM

18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश बना भारत

18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश बना भारत

18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश बना भारत

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए भारत की तेज गति लगातार जारी है। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करके भारत 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। भारत ने यह लक्ष्य 18 दिनों में हासिल किया है। 1 फरवरी, 2021 के अनुसार लोगों को कोविड-19 वैक्सीन देने की संख्या के रूप में भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में शामिल है। भारत में टीकाकरण अभियान लगातार तेज गति से जारी है।
कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से अन्य क्षेत्रों में भी रोजाना सफलता प्राप्त हो रही है। पिछले 24 घंटों में 14 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण मौत का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्य हैं - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुदुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम।
प्रतिदिन अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने और मृत्युदर में काफी गिरावट आने से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,60,057 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर कुल मामलों की 1.5 प्रतिशत (मौजूदा 1.49 प्रतिशत) हो गई है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,039 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 14,225 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस कारण कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 3,296 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 1,04,62,631 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 97.08 प्रतिशत है, जो वैश्विक रूप से सबसे अधिक है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच अंतर लगातार बढ़ते हुए 1,03,02,574 हो गया है। 31 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से भी कम सक्रिय मामले हैं। आठ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 1.91 प्रतिशत से अधिक है। केरल में सबसे अधिक 12 प्रतिशत साप्ताहिक संक्रमण दर है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह दर 7 प्रतिशत है। 3 फरवरी, 2021 के अनुसार सुबह 8 बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 41 लाख (41,38,918) से अधिक लाभार्थियों को टीका लग गया है। . पिछले 24 घंटों में 3,845 सत्रों में 1,88,762 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 76,576 सत्रों का आयोजन हो गया है। रोजाना टीका लगने वाले लाभार्थियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 85.62 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 8 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में नए ठीक हुए मामलों की संख्या 5,747 रही है, जो सबसे अधिक है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 4,011 और 521 नए मरीज ठीक हुए हैं। 83.01 प्रतिशत नए मामले 6 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,716 नए मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में क्रमश: 1,927 और 510 नए मामलों का पता चला है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 110 मरीजों की मौत होने का पता चला है। ऐसी मौत के 66.36 प्रतिशत मामले पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 30 नए मरीजों की मौत हुई है, जबकि केरल 24 घंटों के दौरान 16 नए मरीजों की मौत हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)