होम गुजरात की कंपनी ने 24 घंटे में 2 किमी लंबा हाईवे तैयार कर बनाया नया रिकॉर्ड

Alert Star Digital Team Feb 3, 2021 09:08 PM

गुजरात की कंपनी ने 24 घंटे में 2 किमी लंबा हाईवे तैयार कर बनाया नया रिकॉर्ड

गुजरात की कंपनी ने 24 घंटे में 2 किमी लंबा हाईवे तैयार कर बनाया नया रिकॉर्ड

गुजरात की कंपनी ने 24 घंटे में 2 किमी लंबा हाईवे तैयार कर बनाया नया रिकॉर्ड

अहमदाबाद। गुजरात की कंपनी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर ने सड़क निर्माण में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने सिर्फ 24 घंटों में दो किलोमीटर लंबा और 18.75 मीटर चौड़ा हाईव तैयार कर दिया है। इस हाईवे को तैयार करने के दौरान चार नए रिकॉर्ड भी बने हैं। यह हाईवे वड़ोदरा से भरूच के बीच बनाया जा रहा है। हाईवे वड़ोदरा को मुंबई और दिल्ली से सीधे जोड़ेगा। इसके लिए 1.10 लाख सीमेंट की बोरियां और 500 टन बर्फ का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें 3 करोड़ रुपए का खर्च आया।

इस दो किमी की सड़क बनाने में बने ये चार रिकॉर्ड :
- 12 हजार टन सीमेंट कंक्रीट का उत्पादन किया गया
- कॉन्क्रीट को इतनी तेजी से बिछाना
- एक फुट मोटा और 18.75 मीटर चौड़ा निर्माण है
- रिकॉर्ड रिजिड पेवमेंट क्वॉलिटी को मेनटेन करने का है।

रिकॉर्ड्स के बारे में अरविंद पटेल (पटेल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एमडी) ने कहा कि भारत के सड़क निर्माण में यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने दावा किया कि हमने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो आसानी से नहीं टूटेगा। यह आधुनिक भारत की तस्वीर है। इस रिकॉर्ड ने पूरी दुनिया के लिए बेंचमार्क सेट कर दिया है।
इस सड़क को बनाते समय बर्फ का इस्तेमाल कॉन्क्रीट का तापमान कम रखने के लिए किया गया। कॉन्क्रीट के रोड बनाते समय तापमान काफी बढ़ जाता है। इस वजह से रोड में दरारें पड़ जाती हैं। लिहाजा तापमान को कम करने के लिए सड़क बनाते समय बर्फ का इस्तेमाल किया गया, ताकि रोड में दरारें न पड़ें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)