होम सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल पोस्ट डाला तो उत्तराखंड में नहीं मिलेगा पासपोर्ट-शस्त्र लाइसेंस
सोशल मीडिया पर एंटी नेशनल पोस्ट डाला तो उत्तराखंड में नहीं मिलेगा पासपोर्ट-शस्त्र लाइसेंस
देहरादून। उत्तराखंड में अब पासपोर्ट और शस्त्र लाइसेंस के वेरिफिकेशन से पहले आवेदन करने वालों का सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किया जाएगा। जिन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर देशविरोधी पोस्ट मिलीं, उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस संबंध में राज्य के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड पुलिस ने कहा है कि वह पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन और शस्त्र लाइसेंस में सत्यापन के समय सोशल मीडिया पर भी व्यक्ति का रिकॉर्ड खंगालेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अगर कोई पासपोर्ट या शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो उसकी सोशल मीडिया अकाउंट की रिपोर्ट भी दी जाएगी। इससे पहले सिर्फ दर्ज मुकदमों की जानकारी दी जाती थी। अगर आवेदक के सोशल मीडिया अकाउंट्स से कोई भी देशविरोधी पोस्ट या टिप्पणी की गई है तो उसकी निगेटिव रिपोर्ट लगाकर उसके आवेदन को रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। इसको लेकर राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।