होम शशिकला को 27 जनवरी को जेल से रिहा किया जाएगा: दिनाकरन
शशिकला को 27 जनवरी को जेल से रिहा किया जाएगा: दिनाकरन
न्नई: भ्रष्टाचार के एक मामले में बेंगलुरु में जेल की सजा काट रही और वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रही अन्नाद्रमुक की निष्कासित नेता वी के शशिकला को बुधवार को जेल से रिहा किया जाएगा. उनके भतीजे टी टी वी दिनाकरन ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला को बेंगलुरु के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी बाद में दी जाएगी.
27 जनवरी को रिहा हो जाएंगी शशिकला
दिनाकरन ने ट्वीट किया, 'हमारी सभी अपेक्षाओं के अनुसार... चिन्नम्मा (शशिकला) परसो 27-01-2021 को जेल से रिहा हो जाएंगी.' निर्दलीय विधायक, शशिकला के भतीजे और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के संस्थापक दिनाकरन ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी बुआ का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों से सलाह के बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी के बारे में जानकारी मिल पाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।