होम किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो संसद सत्र होगा हंगामेदार: कांग्रेस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:19 PM

किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो संसद सत्र होगा हंगामेदार: कांग्रेस

किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो संसद सत्र होगा हंगामेदार: कांग्रेस

किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो संसद सत्र होगा हंगामेदार: कांग्रेस

नई दिल्ली. कांग्रेस के लोकसभा में मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने रविवार को कहा कि नये कृषि कानूनों (New Farm Law) को निरस्त करने की किसानों की मांग यदि सरकार द्वारा नहीं मानी गई तो आगामी संसद सत्र (Parliament Budget Session) ''हंगामेदार'' होगा. सुरेश ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के आंदोलन के मुद्दे को दोनों सदनों में जोरदार तरीके से उठाएगी. संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है और यह दो हिस्सों में आयोजित होगा. पहला हिस्सा 15 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा हिस्सा आठ मार्च से आठ अप्रैल तक होगा. सुरेश ने कहा कि किसानों का आंदोलन, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के कथित व्हाट्सऐप चैट जैसे मुद्दों को कांग्रेस द्वारा जोरदार तरीके से उठाया जाएगा. उन्होंने कहा, ''हमारी मुख्य प्राथमिकता किसानों का आंदोलन है और हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में किसानों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने की योजना बना रहे हैं. हम इस मुद्दे पर चर्चा और बहस करने के लिए स्थगन प्रस्ताव जैसे सभी उपायों का इस्तेमाल करेंगे.'' उन्होंने कहा, ''हम आगामी संसद सत्र के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ भी संपर्क में हैं और मुख्य मुद्दा किसान आंदोलन है.'' केरल से कांग्रेस के सांसद सुरेश ने कहा कि कांग्रेस किसानों की ''पीड़ा'' को समझती है, जो 60 दिनों से अधिक समय से सड़कों पर हैं और ''उनमें से 145 से अधिक अपनी जान गंवा चुके हैं'', इसलिए इसे संसद के अंदर जोरदार तरीके से उठाया जाना चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)