होम कल लॉन्च होगा डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:22 PM

कल लॉन्च होगा डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

कल लॉन्च होगा डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

कल लॉन्च होगा डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) अब डिजिटल होने जा रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) कल राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) पर ई-ईपीआईसी (e-EPIC) (इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र) (Electronic Electoral Photo Identity Card) शुरू करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार डिजिटल ईपीआईसी (Digital EPIC) पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा से पहले देशभर के मतदाताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी। पोल पैनल ने ई-ईपीआईसी (e-EPIC) को दो चरणों में शुरू करेगा। पहला चरण 25 से 31 जनवरी तक रहेगा, जहां नए मतदाता जिन्होंने वोटर आईडी के लिए आवेदन किया है। साथ ही फॉर्म-6 में अपना मोबाइल नंबर डाला है। वे अपने मोबाइल नंबर को प्रमाणित कर ई-ईपीआईसी डाउनलोड कर सकेंगे। दूसरा चरण एक फरवरी से शुरू होगा, जहां सामान्य मतदाता आवेदन कर सकते हैं। एक पोल पैनल अधिकारी ने कहा कि जिन सभी ने अपने मोबाइल नंबर दिए है। वे लिंक के माध्यम से ई-ईपीआईसी डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या है ई-ईपीआईसी ?

ई-ईपीआईसी (e-EPIC) एक गैर संपादन योग्य सुरक्षित पोर्टेबल दस्तावेज प्रारूप है। जिसमें फोटो, सुरक्षिक क्यूआर कोड, सीरियल नंबर आदि होगा। इससे मोबाइल एप या वेबाइसट के https://voterportal.eci.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)