होम एक दिन की सीएम सृष्टि ने अफसरों को दि‍ए नि‍र्देश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:20 PM

एक दिन की सीएम सृष्टि ने अफसरों को दि‍ए नि‍र्देश

एक दिन की सीएम सृष्टि ने अफसरों को दि‍ए नि‍र्देश

एक दिन की सीएम सृष्टि ने अफसरों को दि‍ए नि‍र्देश

देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी ने एक दिन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। देहरादून पहुंच कर बाल विधानसभा में सृष्टि ने एक दिन का मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण विभागों की समीक्षा भी की। विधायकों और अधिकारियों ने सृष्टि को मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभकामनाएं दीं।

गोस्वामी ने विधानसभा में विभिन्न सरकारी विभागों की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद बाल विधानसभा में विभागीय अधिकारियों ने अपने विभाग की समीक्षा रिपोर्ट पेश की। मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी ने नेता प्रतिपक्ष से निवेदन किया कि अगर आपके कोई सवाल है तो वे सरकार के समक्ष रखे ताकि उनपर विचार किया जा सके। रविवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक विधानसभा भवन के कमरा संख्या 120 में विभागीय समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निदेश भी दिए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियता डोबरा-चांटी पुल, पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होम स्टे योजना, उरेडा के निदेशक सोलर विकास कार्य, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सूर्य धार झील निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक पोषण अभियान और आंगनबाड़ी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण महानिदेशक अटल आयुष्मान योजना जैसे कार्यक्रम पर पांच-पांच मिनट की प्रस्तुतिकरण दी। उत्तराखंड बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)