होम पश्चिम बंगाल: साल 2016 में जीती गई विधानसभा सीटें अपने पास रखेंगे कांग्रेस और वामदल
पश्चिम बंगाल: साल 2016 में जीती गई विधानसभा सीटें अपने पास रखेंगे कांग्रेस और वामदल
कोलकाता: कांग्रेस और वाम दलों ने सोमवार को फैसला किया कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में वे 2016 के चुनाव में जीती हुयी सीटों को अपने-अपने पास रखेंगे. वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 2016 में 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसमें से कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली थी.
जीती सीटें रखेंगे पास
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'आज हमने फैसला किया कि हम 44 और 33 सीटें अपने-अपने पास रखेंगे जिसपर कांग्रेस और वाम दल को जीत मिली थी. बाकी की 217 सीटों को लेकर चर्चा चल रही है.' उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस महीने के अंत तक सीट बंटवारा समझौते का काम पूरा हो जाएगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।