होम गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड: किसानों के कई और जत्थे पंजाब से दिल्ली रवाना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2021 11:27 PM

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड: किसानों के कई और जत्थे पंजाब से दिल्ली रवाना

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड: किसानों के कई और जत्थे पंजाब से दिल्ली रवाना

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड: किसानों के कई और जत्थे पंजाब से दिल्ली रवाना

पंजाब से किसानों के कई और समूह 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं. इस बीच, हरियाणा की विभिन्न खापों ने भी परेड में हिस्सा लेने के लिए कमर कस ली है. केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं किसान यूनियनों ने कहा था कि वे गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की थी. एक किसान नेता ने कहा कि अमृतसर से 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का एक समूह दिल्ली के लिये रवाना हुआ है. इसके अलावा फगवाड़ा, होशियारपुर समेत पंजाब के अन्य हिस्सों से किसानों के विभिन्न समूह ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिये राष्ट्रीय राजधानी की ओर निकल पड़े हैं.

अमृतसर में किसान संघर्ष यूनियन के नेता बलदेव सिंह वर्का ने कहा, ”ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिये आज लगभग 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिल्ली रवाना हुई हैं. प्रत्येक ट्रॉली में 20 लोग बैठ सकते हैं. इनमें 14 घंटे की दिल्ली यात्रा के दौरान लेटने और खाने-पीने का भी प्रबंधन किया गया है.” उन्होंने कहा कि शनिवार को लगभग 700 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिल्ली के लिये रवाना हुई थीं.

अमृतसर, तरण तारण जिले से 12 हजार ट्रैक्टर रवाना

किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता गुरचरण सिंह छब्बा ने कहा कि अमृतसर और तरण तारण जिलों से अब तक लगभग 12 हजार ट्रैक्टर और ट्रॉलियां दिल्ली के लिS रवाना हो चुकी हैं. भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को दोआबा से सबसे अधिक ट्रैक्टर दिल्ली के लिये रवाना हुए जबकि रविवार को भी अनेक ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजधानी के लिये निकले हैं.

‘हरियाणा की ‘खाप’ ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने को तैयार’

उन्होंने कहा कि दोआबा से करीब 10 हजार ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे. वहीं, हरियाणा की विभिन्न ‘खाप’ भी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं. इसी के मद्देनजर हजारों खाप सदस्य अपने वाहन लेकर रविवार को दिल्ली के लिये रवाना हो गए. खाप प्रमुख टेकराम कंडेला ने कहा कि कंडेला खाप के तहत आने वाले गांवों से लगभग 1,500 ट्रैक्टर रविवार को दिल्ली के लिये रवाना हो गए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)