होम मिशन इंग्लैंड: पहले दो टेस्ट के लिए चुनी जाएगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2021 10:03 PM

मिशन इंग्लैंड: पहले दो टेस्ट के लिए चुनी जाएगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

मिशन इंग्लैंड: पहले दो टेस्ट के लिए चुनी जाएगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

मिशन इंग्लैंड: पहले दो टेस्ट के लिए चुनी जाएगी टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दो टेस्ट लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान 19 जनवरी को किया जाएगा. टीम इंडिया (Team India)के मुख्य चयनकर्ता चेतन चौहान की अध्यक्षता में नए सलेक्शन पैनल की पहली मीटिंग होगी. इसमें शर्मा के साथ ही सुनील जोशी, देबाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और अभय कुरुविला भी शामिल होंगे. क्रिकबज़ की खबर के अनुसार, चयन समिति की मीटिंग शाम पांच बजे जूम कॉल के जरिए होगी. इसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल होंगे. वे अभी पैटरनिटी लीव पर हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम ने काफी अच्छा खेल दिखाया है. ऐसे में माना जा रहा है कि टीम में बड़े बदलाव शायद ही हो. चर्चा के केंद्र में फिटनेस होगी. देखा जाएगा कि कौनसा खिलाड़ी फिट है और कौनसा नहीं.

चयन के दौरान जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन पर फोकस रहने की जानकारी है. ये दोनों अभी अनफिट हैं और भारतीय गेंदबाजी के मुख्य आधार हैं. वहीं रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी दोनों पर चर्चा नहीं होगी क्योंकि इन दोनों को अभी फिट होने में वक्त लगेगा. उमेश यादव और मोहम्मद शमी भी फिट नहीं है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज के दौरान भारत की बैंच स्ट्रेंथ ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे चयन समिति का काम आसान कर दिया है. शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर ने जिस तरह से मुश्किल वक्त में शानदार खेल दिखाया है उसने टीम के सामने अच्छा सिरदर्द खड़ा किया है. ऐसे में ये टीम में बरकरार रखे जा सकते हैं.

कोहली होंगे कप्तान और रहाणे उपकप्तान

चयनकर्ता हरविंदर सिंह अभी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही हैं. लेकिन सभी चयनकर्ता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर भी नज़र बनाए हुए हैं. इसमें खेलने वाले फर्स्ट क्लास खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं का ध्यान है. इस सीरीज के लिए विराट कोहली टीम के कप्तान होंगे. उनकी पैटरनिटी लीव तब तक पूरी हो जाएगी. इसी के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टेस्ट के बाद वापस आना पड़ा था. वहीं अजिंक्य रहाणे उनके डिप्टी होंगे. अभी रहाणे कप्तान और रोहित शर्मा उपकप्तान हैं.

5 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले दो टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे. यह टेस्ट 5 से 9 फरवरी और 13 से 17 फरवरी के बीच खेले जाएंगे. इंग्लैंड की टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर हैं. टीम का पहला बैच 27 जनवरी को चार्टर्ड फ्लाइट से आएगा. इनके अलावा कुछ खिलाड़ी जो अभी श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं हैं लेकिन भारत के खिलाफ खेलेंगे वे 23 जनवरी को इंग्लैंड से भारत के लिए रवाना होंगे. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट की सीरीज खेली जानी है.

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)