होम 300 से 400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं : सेना प्रमुख

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 15, 2021 09:10 PM

300 से 400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं : सेना प्रमुख

300 से 400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं : सेना प्रमुख

300 से 400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं : सेना प्रमुख

नयी दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों में प्रशिक्षण पाये करीब 300-400 आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। जनरल नरवणे ने सेना दिवस परेड पर अपने भाषण में कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में 44 फीसद की वृद्धि हुई है जिससे पाकिस्तान का नापाक मंसूबा परिलक्षित होता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने में मदद पहुंचाने के लिए सीमा/नियंत्रण रेखा अक्सर गोलीबारी करता है। सेना प्रमुख ने कहा कि भारत के सक्रिय अभियानों एवं मजबूत आतंकवाद निरोधक ग्रिड ने न केवल दुश्मन को बड़ा नुकसान पहुंचाया है बल्कि घुसपैठ के प्रयासों पर भी काबू पाया है।

उन्होंने कहा कि सेना ने पिछले साल आतंकवाद निरोधक अभियानों में नियंत्रण रेखा पर 200 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया और इन उपायों से जम्मू कश्मीर के लोगों को आतंकवाद से राहत मिली। उन्होंने कहा, "न्य सीमा पर दुश्मन को मजबूत जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखे हुए है । नियंत्रण रेखा के पार प्रशिक्षण शिविरों में करीब 300-400 आतंकवादी घुसपैठ करने की फिराक में हैं।" जनरल नरवणे ने कहा, "च्च्पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन में 44 फीसद की वृद्धि हुई जिससे पाकिस्तान का नापाक मंसूबा परिलक्षित होता है। ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी की कोशिश की जा रही है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)