होम इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा मुख्य अतिथि

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2021 10:01 PM

इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा मुख्य अतिथि

इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा मुख्य अतिथि

इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष नहीं होगा मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या प्रमुख नेता शामिल नहीं होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। वर्ष 1966 के बाद यह पहला मौका होगा जब राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के अवसर पर कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष या प्रमुख नेता शामिल नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। हालांकि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामले सामने आने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा को रद्द कर दिया। भारत ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर भी कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)