होम यूपी बीजेपी में हुई पूर्व नौकरशाह की एंट्री, पीएम मोदी के हैं बेहद करीब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2021 09:49 PM

यूपी बीजेपी में हुई पूर्व नौकरशाह की एंट्री, पीएम मोदी के हैं बेहद करीब

यूपी बीजेपी में हुई पूर्व नौकरशाह की एंट्री, पीएम मोदी के हैं बेहद करीब

यूपी बीजेपी में हुई पूर्व नौकरशाह की एंट्री, पीएम मोदी के हैं बेहद करीब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में पिछले दो दिनों से पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को लेकर खूब चर्चा थी जो कि पीएम नरेंद्र मोदी के खासे करीबी माने जाते हैं, वजह रही उनके राजनीति पारी की शुरुआत. आज अरविंद कुमार शर्मा ने बीजेपी की औपचारिक सदस्यता लखनऊ में ग्रहण कर ली. बीजेपी में अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शामिल करवाया और उस दौरान सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद थे.

विधानपरिषद में होगी एंट्री

 

नौकरी में दो साल बचे होने के बावजूद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले अरविंद कुमार शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी(IAS)रहे हैं. उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद के 12 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमे पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को बीजेपी अपना उम्मीदवार बनाएगी. इसके साथ ही कयास यहां भी है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले कैबिनेट विस्तार में मंत्रिमंडल में भी जगह दी जाएगी.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने की तारीफ

 

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एके शर्मा को बीजेपी में शामिल करने के बाद उनकी तारीफ की. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अच्छे लोग जब पार्टी में आते हैं तो पार्टी का कद बढ़ता है, इनके आने से राज्य और केंद्र सरकार को भी मदद मिलेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)