होम वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2021 09:56 PM

वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि वह कार्य जारी रखने का अधिकार त्याग रहे हैं. कार्यवाहक एससीबीए सचिव रोहित पांडे ने इस बात की पुष्टि की कि वरिष्ठ अधिवक्ता ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है.

दवे ने अपने संक्षिप्त पत्र में कहा कि SCBA की कार्यकारी समिति का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है और “कुछ वकीलों द्वारा उठाए गए आरक्षण मुद्दे के कारण” कार्यक्रम के अनुसार वर्चुअल चुनाव कराना संभव नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा, “हाल की घटनाओं के बाद मुझे लगता है कि मैंने SCBA का नेतृत्व आगे जारी रखने के लिए अपना अधिकार खो दिया है इसलिए मैंने तत्काल प्रभाव से SCBA के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया. हमारा कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है.”

उन्होंने कहा, “हमने ईमानदारी से एक नए निकाय का चुनाव करने के लिए वर्चुअल चुनाव करने का फैसला किया था. अब मुझे लगता है कि चुनाव समिति द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उसे करवाना संभव नहीं हो सकता है क्योंकि आप में से कुछ के पास आरक्षण है. मैं उनकी स्थिति को समझता हूं और इससे मेरा कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन अध्यक्ष के रूप में इन परिस्थितियों में कार्य करना नैतिक रूप से गलत होगा.” दवे ने अपने पत्र में कहा, “मैं आप लोगों के साथ रहा यह लिए सौभाग्य की बात है. मैं आपके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)