होम राकेश टिकैत बोले- 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट तक निकलेगी किसानों की यात्रा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2021 10:03 PM

राकेश टिकैत बोले- 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट तक निकलेगी किसानों की यात्रा

राकेश टिकैत बोले- 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट तक निकलेगी किसानों की यात्रा

राकेश टिकैत बोले- 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट तक निकलेगी किसानों की यात्रा

नए कृषि सुधार संबंधी कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन 50वें दिन भी गुरुवार को जारी रहा. 15 जनवरी को नौवें दौर की सरकार के साथ बातचीत से पहले किसानों नेताओं ने एक बार फिर से धमकी दी है कि वे 26 जनवरी को यात्रा निकालेंगे. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी योजना ये है कि 26 जनवरी को लाल किला से इंडिया गेट तक जुलूस निकालेंगे. उन्होंने कहा- हम जब हम अमर जवान ज्योति पहुंचेंगे तो वहां पर तिरंगा फहराएंगे. यह ऐतिहासिक नजारा होगा जहां पर एक तरफ जवान तो दूसरी तरह किसान होंगे.

 

कल होगी नौवें दौर की वार्ता

 

इधर, सरकार और किसानों के बीच शुक्रवार को नौवें दौर की वार्ता होने जा रही है. किसान नेताओं की तरफ से कहा गया है कि वे सरकार के साथ कल वार्ता करने जा रहे हैं. क्रांतिकारी किसान यूनियन के चीफ दर्शन पाल ने कहा- आगे क्या करना है इस पर फैसला ये देखकर करेंगे कि सरकार का कैसा व्यवहार रहता है. एक कमेटी (कृषि कानूनों की समीक्षा को लेकर) के सदस्य पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, जो अच्छी बात है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)