होम आखिर किन विधायकों के भरोसे अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में उतार दिया अपना दूसरा उम्मीदवार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2021 09:57 PM

आखिर किन विधायकों के भरोसे अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में उतार दिया अपना दूसरा उम्मीदवार

आखिर किन विधायकों के भरोसे अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में उतार दिया अपना दूसरा उम्मीदवार

आखिर किन विधायकों के भरोसे अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में उतार दिया अपना दूसरा उम्मीदवार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एमएलसी चुनाव के दोनों उम्मीदवार कल सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव के लिए दो उम्मीदवार अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी को मैदान में उतारा है. जिनमें से अहमद हसन वर्तमान में भी MLC हैं और विधान परिषद में नेता विरोधी दल है. अखिलेश यादव ने जीत की रणनीति तय करने के लिए आज भी पार्टी दफ्तर पर विधायकों की बैठक बुलाई थी जिसमें वरीयता क्रम करते हुए आज विधायकों ने उम्मीदवारों के पर्चे पर हस्ताक्षर किए.

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद के चुनाव को अपना दूसरा उम्मीदवार उतारकर काफी दिलचस्प बना दिया है. समाजवादी पार्टी के पास वैसे तो संख्या बल के लिहाज से एक विधान परिषद सदस्य को जिताने के नंबर हैं, लेकिन दूसरे सियासी दलों के भरोसे और कुछ बागियों के सहारे समाजवादी पार्टी ने दूसरा भी उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है. पार्टी दफ्तर पर आज अखिलेश यादव ने जब विधायकों की बैठक बुलाई तो उसमें जीत की रणनीति को लेकर चर्चा की साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने अपना जो दूसरा उम्मीदवार उतारा है वह भी चुनाव में जीत हासिल करेगा.

 

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने अपने दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए जो सियासी गुणा गणित तैयार किया है उसमें पहली वरीयता के 31 वोट देने के बाद सपा के अपने 15 विधायक बचते हैं और बाकी बचे वोटों के लिए सपा की रणनीति के मुताबिक अब बसपा के 8 विधायक उसे सपोर्ट करेंगे, जबकि ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा के 4 विधायक उसे सपोर्ट कर सकते हैं.

 

इसके अलावा समाजवादी पार्टी कांग्रेस के 5 विधायकों का वोट भी अपने खाते में जोड़कर चल रही है. साथ ही बीजेपी विधायक और 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले विधायक अवतार सिंह भड़ाना का वोट सपा अपने कोटे में गिन रही है. इस तरह उसके कुल वोट 33 हो जाते हैं जो सपा के दूसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए काफी हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)