होम दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन ने बताया, यह भारतीय खिलाड़ी ले सकता है 800 विकेट
दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन ने बताया, यह भारतीय खिलाड़ी ले सकता है 800 विकेट
सिडनी : महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि मौजूदा पीढ़ी के स्पिनरों में सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही 700-800 विकेट तक पहुंच सकते हैं और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन वहां तक पहुंचने के काबिल नहीं हैं। मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट हैं जबकि शेन वॉर्न (708) दूसरे और अनिल कुंबले (619) तीसरे स्थान पर हैं। मुरलीधरन ने माइकल वॉन के कॉलम में कहा कि अश्विन के पास मौका है क्योंकि वह बेहतरीन गेंदबाज है। उनके अलावा कोई और गेंदबाज 800 तक नहीं पहुंच सकता। नाथन लियोन में वह काबिलियत नहीं। वह 400 विकेट के करीब है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिये काफी मैच खेलने होंगे। अश्विन ने 74 टेस्ट में 377 विकेट लिये हैं जबकि लियोन 99 टेस्ट में 396 विकेट ले चुके हैं। टी-20 और वनडे क्रिकेट से सब कुछ बदल गया। जब मैं खेलता था तब बल्लेबाज तकनीक के धनी होते थे और विकेट सपाट रहते थे। अब तो तीन दिन में मैच खत्म हो रहे हैं। मेरे दौर में गेंदबाजों को नतीजे लाने और फिरकी का कमाल दिखाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते थे। आजकल लाइन और लैंग्थ पकड़े रहने पर पांच विकेट मिल ही जाते हैं क्योंकि आक्रामक खेलते समय बल्लेबाज लंबा नहीं टिक पाते। मुरलीधरन ने वॉर्न, कुंबले, सकलेन मुश्ताक, मुश्ताक अहमद और बाद में हरभजन सिंह के समय में क्रिकेट खेली।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।