होम अमित शाह नौ जनवरी से मिजोरम का दो दिवसीय दौरा करंगे
अमित शाह नौ जनवरी से मिजोरम का दो दिवसीय दौरा करंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ जनवरी से मिजोरम का दो दिवसीय दौरा करेंगे। राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि शाह नौ जनवरी को लेंगपुई हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री जोरामथंगा के मौजूद रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भारत-म्यांमार सीमा के पास चंपाई जिले के जोखावतर गांव में लैंड कस्टम स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि दौरे के बाद शाह 10 जनवरी को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।