होम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, भूपेश बघेल समेत इन नेताओं को बनाया गया पर्यवेक्षक
विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार, भूपेश बघेल समेत इन नेताओं को बनाया गया पर्यवेक्षक
इस साल अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly Election) के लिए सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कमान संभाल ली है. सोनिया गांधी ने इन चुनावों के लिए कई दिग्गजों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है. ये नेता इस साल राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा होंगे. ये नेता भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, बीके हरिप्रसाद समेत अन्य होंगे.
मालूम हो कि इस साल अप्रैल-मई में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सोनिया गांधी ने जिन दिग्गजों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं वे इन विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रबंधन एवं समन्वय के लिए अपने सियासी अनुभव से रणनीति को अमलीजामा पहनाएंगे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।