होम पूर्व मंत्री भुमा अखिला प्रिया गिरफ्तार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 6, 2021 09:41 PM

पूर्व मंत्री भुमा अखिला प्रिया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री भुमा अखिला प्रिया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री भुमा अखिला प्रिया गिरफ्तार

भूमि विवाद में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और उनके दो भाइयों का अपहरण करने के आरोप में आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री भुमा अखिला प्रिया को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि 15 लोग खुद को आयकर विभाग का कर्मचारी बता मंगलवार रात को राष्ट्रीय स्तर के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रवीण राव के बोवेनपल्ली स्थित घर पर छापेमारी करने के बहाने आए और उन्हें एवं उनके दो भाइयों का अपहरण करके ले गए।

उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता तीनों भाइयों को पहले फार्महाउस लेकर गए लेकिन पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू किए जाने पर नरसिंही के पास छोड़ दिया। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि अपहरणकर्ताओं में एक पुलिस की वर्दी पहने हुए था और वे फर्जी तलाशी वारंट एवं पहचान पत्र के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि पहले तीनों को ले जाने से पहले मकान के हॉल में पूछताछ की गई जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जब पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार आए और दरवाजा खोला तब परिवार के अन्य सदस्यों ने घर में लगे सीसीटीवी में देखा कि छापेमारी के बहाने से घर आए लोग उनके परिजनों को अलग-अलग वाहनों में ले गए हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि परिवार को तब अहसास हुआ कि घर आए लोग सरकारी कर्मचारी नहीं थे और तीनों भाइयों का अपहरण हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)