होम पंजाब: अमरिंदर सिंह ने पूर्व मंत्री के घर के सामने गोबर फेंकने वालों पर धारा-307 हटाने का दिया आदेश
पंजाब: अमरिंदर सिंह ने पूर्व मंत्री के घर के सामने गोबर फेंकने वालों पर धारा-307 हटाने का दिया आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amrinder Singh) ने कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ लगे आईपीसी की धारा-307 (हत्या की कोशिश) को हटाने का आदेश दिया है. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के पूर्व मंत्री के घर के सामने गोबर फेंक दिया था. पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अमरिंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ “हत्या की कोशिश” के तहत केस दर्ज करने वाले एसएचओ के ट्रांसफर का भी आदेश दिया है. फिलहाल इस केस की जांच फिलहाल विशेष जांच दल (SIT) कर रही है.
होशियारपुर में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने ट्रॉली में भरे गोबर को पंजाब के पूर्व मंत्री तिकशान सूद के घर के सामने डाल दिया था. अमरिंदर सिंह ने बुधवार को इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, “इसमें किसी तरह हत्या की कोशिश का मामला नहीं बनता है.”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाबी सिंगर श्री बरार की गिरफ्तारी को सही ठहराया. बरार को एक म्यूजिक वीडियो में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हिंसा और गन कल्चर को इस तरह बढ़ावा देना पूरी तरह गलत है. बता दें कि बरार को मंगलवार को मोहाली से गिरफ्तार किया गया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।