होम फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित किसानों को मिलेगी दावा राशि

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 6, 2021 09:34 PM

फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित किसानों को मिलेगी दावा राशि

फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित किसानों को मिलेगी दावा राशि

फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित किसानों को मिलेगी दावा राशि

 बालाघाट जिले में बैंकों की गलती से फसल बीमा योजना के लाभ से वंचित हो जाने वाले 21 किसानों को बैंकों द्वारा 7 दिन के भीतर दावा राशि दी जायेगी। इस सिलसिले में कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बैंक की गलती का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना पड़ेगा और संबंधित बैंकों को पीड़ित किसानों को दावा राशि का भुगतान करना होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017-18 में फसल बीमा कराने वाले जिले के 21 किसानों की पोर्टल पर एन्ट्री नहीं करने वाले बैंकों की गलती के कारण किसानों को फसल बीमा की दावा राशि का भुगतान नहीं हो सका है। समिति ने माना है कि फसल बीमा का प्रीमियम कराने के साथ ही बैंक शाखा की जिम्मेदारी थी कि वह पोर्टल पर इसकी एन्ट्री कराये।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)