होम कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जाए: CM योगी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 10:31 PM

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जाए: CM योगी

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जाए: CM योगी

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जाए: CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रारम्भ होने जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की सभी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन सम्बन्धी टीकाकरण भारत सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार क्रमवार किया जाना है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई परिवर्तन न किया जाए। कोविड वैक्सीन प्राथमिकताओं के क्रम में सबको उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में सुरक्षित स्टोरेज, प्रभावी कोल्ड चेन सिस्टम, उपकरणों की उपलब्धता तथा सुगम ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान सबके सहयोग से कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने में जिस प्रकार सफलता मिली है, उसी प्रकार कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को भी सफलतापूर्वक संचालित किया जाए। इसके लिए उन्होंने समय रहते सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी तैनात करे। टीकाकरण स्थल पर निरीक्षण कर पर्याप्त स्थान, पेयजल की उपलब्धता, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन एवं अन्य लाॅजिस्टिक्स की उपलब्धता रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के प्रथम चरण में 09 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जाना है। यह टीकाकरण लगभग 1500 स्थलों पर 3000 सत्रों के दौरान होगा। इनमें सरकारी और निजी क्षेत्रों के हेल्थ केयर वर्कर्स शामिल रहेंगे। द्वितीय क्रम में फ्रण्टलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होगा, जिसमें केन्द्रीय व राज्य पुलिस बलों, राजस्व कर्मी तथा म्युनिसिपल वर्कर्स आदि सम्मिलित रहेंगे। इसके लिए लगभग 3000 स्थल और 6000 सत्र निर्धारित किए गए हैं। तीसरे चरण में 50 वर्ष की आयु से अधिक तथा कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार गम्भीर रोगों से पीड़ित 50 वर्ष आयु तक के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन अभियान की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की होगी। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकाॅल के दिशा-निर्देशों तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो भी व्यवस्थाएं तय की गई हैं, उनका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है, जहां पर कोविड-19 के सम्बन्ध में 02 वैक्सीन उपलब्ध हो गई हंै। उन्होंने इसके लिए वैज्ञानिकों की सराहना की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)