होम शक्ति सिंह गोहिल की जगह कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बिहार प्रभारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 09:52 PM

शक्ति सिंह गोहिल की जगह कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बिहार प्रभारी

शक्ति सिंह गोहिल की जगह कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बिहार प्रभारी

शक्ति सिंह गोहिल की जगह कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बिहार प्रभारी

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल की इच्छा के अनुसार पार्टी ने उन्हें बिहार के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है. उनकी जगह भक्त चरण दास को जिम्मेदारी दी गई है. दास इस समय मिजोरम और मणिपुर में पार्टी के प्रभारी है. गोहिल दिल्ली के पार्टी प्रभारी बने रहेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

 

गोहिल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुजारिश की है कि कुछ जिम्मेदारियों का बोझ घटाया जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए.

गोहिल ने ट्वीट में अपनी पार्टी, बिहार, गुजरात और दिल्ली इकाई और कुछ अन्य सहयोगियों को भी टैग किया.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)