होम भाजपा विधायक के सामने किसानों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, कर दी इस्तीफ़े की मांग
भाजपा विधायक के सामने किसानों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, कर दी इस्तीफ़े की मांग
काशीपुर। एक चिकित्सक द्वारा किसानों पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज़ दर्जनों किसान आरोपी चिकित्सक के खिलाफ़ कार्यवाही की माँग करते हुऐ अस्पताल पर धरना दे रहे थे. इसी बीच हंगामे की सूचना पाकर भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा किसानों को समझाने के इरादे से मौक़े पर पहुंचे।
चिकित्सक ने तो माफ़ी मांग कर अपना पीछा छुड़ा लिया। लेकिन भाजपा विधायक को किसानों का गुस्सा झेलना पड़ गया। विधायक की मौजूदगी मे किसानों ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाऐ और विधायक से इस्तीफ़े की माँग करने लगे। भाजपा विधायक किसानों की नाराजगी देखते हुऐ मौक़े से चले गऐ।
भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा का कहना है कि आरोपी चिकित्सक की ग़लती के कारण कुछ बच्चे नाराज़ थे। जिनको समझाकर शांत कराने वह मौक़े पर गऐ थे। विधायक ने अपने प्रति किसानों की नाराज़गी की बात से इंकार किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।