होम राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
नयी दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर ,11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते 22 दिन में सबसे अधिक है। अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।फदरजंग वेधशाला में शाम साढ़े पांच बजे तक 1.7 मिमि बारिश दर्ज की गई। आयानगर मौसम केंद्र में 4.4 मिमि, जाफरपुर में दो मिमि, पालम में 1.4, लोधी रोड में 1.6 मिमि और रिज में एक मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को भी मध्यम स्तर की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे पहले, कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर तथा पालम में 150 मीटर दर्ज की गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।