होम हरियाणा में अभी तक 4 लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 10:28 PM

हरियाणा में अभी तक 4 लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत

हरियाणा में अभी तक 4 लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत

हरियाणा में अभी तक 4 लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत

चंडीगढ़| पिछले 10 दिनों में हरियाणा के पंचकूला जिले में एशिया की सबसे बड़ी पोल्ट्री बेल्ट में 4 लाख से अधिक पक्षियों की मौत के बाद, राज्य के पशुपालन और डेयरी विभाग ने मंगलवार को कहा कि उनकी इन पक्षियों की मौत के लिए एवियन इन्फ्लुएंजा की कोई पुष्टि नहीं हुई है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि नमूने एकत्र किए गए और जालंधर में रिजनल डिजीज डायग्नोस्टिकलेब्रोटेरी को भेजे गए, जहां से अभी भी रिपोर्ट का इंतजार है।

पक्षियों के री-सैंपलिंग के लिए प्रयोगशाला से एक दल बरवाला क्षेत्र में पहुंचा है। ये पक्षी रानीखेत या संक्रामक लेरिंजियो-ट्रैक्टिस से ग्रसित हो सकते हैं।

 

प्रवक्ता ने कहा कि पंचकुला जिले में पोल्ट्री फॉर्मो में 77,87,450 पक्षी हैं, और 409,970 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भले ही पिछले महीने की तुलना में अधिक मुर्गियों की मौत हुई है, लेकिन आज तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि पॉल्ट्री या पॉल्ट्री उत्पादों के सेवन से कोई भी व्यक्ति संक्रमित हुआ हो।

उधर दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक बहुत बड़ी मुर्गा मंडी है, जहां के दुकानदार अब चिंतित नजर आ रहे हैं। गजीपुर स्थित मुर्गा मंडी में हर दिन लाखों रुपये का व्यापार होता है। मुर्गा मंडी में करीब 88 दुकाने हैं, जहां मुर्गो का व्यापार होता है और रोजाना करीब 100 ट्रक माल आता है। हालांकि बर्ड फ्लू के फैलने से दुकानदार बेहद परेशान हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)