होम छत्तीसगढ़ सरकार के झूठ से किसान भाई सतर्क रहें: नितीन नवीन

Alert Star Digital Team Jan 5, 2021 10:07 PM

छत्तीसगढ़ सरकार के झूठ से किसान भाई सतर्क रहें: नितीन नवीन

छत्तीसगढ़ सरकार के झूठ से किसान भाई सतर्क रहें: नितीन नवीन

छत्तीसगढ़ सरकार के झूठ से किसान भाई सतर्क रहें: नितीन नवीन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने भूपेश सरकार की विफलताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब देखना, कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार फिर कोई नया झूठ बोलकर धान न खरीदने के बहाने बनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता इससे किसान भाइयों को सतर्क करें ताकि किसान इस सरकार के झांसों में न आएं। छत्तीसगढ़ की भूपेश-सरकार जनहित की राजनीति नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले धान खरीदी शुरू करने में एक माह की देरी करने वाली कांग्रेस सरकार ने फिर बारदाना नहीं होने का झूठ फैलाया और फिर केंद्र सरकार पर धान के उठाव की अनुमति न देने का नाटक रचा।

भूपेश सरकार ने 9 हज़ार करोड़ का हिसाब नहीं दिया तो चरणबद्ध आंदोलन
बेमेतरा में पत्रकार वार्ता में मंगलवार को नवीन ने कहा कि कांग्रेस और छत्तीसगढ़ सरकार रोज़-रोज़ अपने ही बयानों से पलटकर अपने नेतृत्व के भटकाव का परिचय दे रही है। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चावल जमा करने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए पत्र लिख रहे हैं वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम इस पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी नवीन ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ के किसानों का अहित नहीं होने देगी लेकिन यह जिला कृषि मंत्री का क्षेत्र है और अपने टारगेट से आधा धान खरीदी भी नहीं कर पाए हैं जबकि धान खरीदी में सिर्फ 20 दिन बचे हैं।

नवीन ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार यह तो बताये यह चावल प्रदेश सरकार के किस मंत्री के गोदाम में रखा हुआ है? नवीन ने राज्य को सरकार से धान ख़रीदी के लिए मिले 9 हज़ार करोड़ रुपये का हिसाब देने की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने यह हिसाब नहीं दिया तो भाजपा प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। नवीन ने कहा कि पिछले वर्ष ख़रीदे गए धान में 5 लाख मीट्रिक टन धान उठाव नहीं होने के कारण सड़ गया। छत्तीसगढ़ सरकार अब क्या अपने कृषिमंत्री और सहकारिता मंत्री को इस अपराध के लिए मंत्रिमंडल से बर्ख़ास्त करने का नैतिक साहस दिखाएगी?

भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी एवं विधायक नितिन नवीन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पार्टी पदाधिकारियों को यह सतत स्मरण रखना होगा कि पद अधिकार नहीं, दायित्व है और उन्हें अपने कर्तव्यों का दायित्व-बोध के साथ निर्वहन करना होगा।
नवीन मंगलवार को अपने प्रदेश प्रवास के तीसरे दिन बेमेतरा ज़िला भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने दौरे की शुरुआत बूथ केंद्रों से प्रारंभ करने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक महीने मंडल पदाधिकारी की मोर्चा-प्रकोष्ठों के साथ बैठक करें व मंडल के केंद्र में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)