होम संबित पात्रा ने वैक्सीन को लेकर विपक्ष के कटाक्ष पर दिया जवाब,कही ये बात...
संबित पात्रा ने वैक्सीन को लेकर विपक्ष के कटाक्ष पर दिया जवाब,कही ये बात...
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश में तब खुशी की लहर दौड़ गई जब कोरोना वैक्सीन को आपातकाल में उपयोग करने की मंजूरी दी गई। लेकिन साथ ही राजनीति भी शुरु हो गई है। विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इतने जल्दी तैयार करने पर ही सवाल खड़ा कर दिया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस और सपा को घेरते हुए कहा कि यह दोनों दल निराधार सवाल उठा रही है।उन्होंने कहा कि एक तरफ UN,WHO जैसे संगठन भारत के कोरोना वैक्सीन पर बधाई दे रही है तो देश के अंदर ही कांग्रेस पार्टी परेशान हो गई है। उन्होंने हेरानी जताया कि दो वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद भी संदेह से देखने से जनता में भ्रम पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दिया जाना चाहिये कि उन्होंने देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने वैज्ञानिकों को भी बधाई देते हुए कहा कि कम समय में वैक्सीन बनाकर आमजनों को कोरोना से छुटकारे पाने में मददगार होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।