होम किसान नेता के बिगड़े बोल, अगर किसानों पर गोली चलाई तो आरएसएस मुख्यालय उड़ा देंगे
किसान नेता के बिगड़े बोल, अगर किसानों पर गोली चलाई तो आरएसएस मुख्यालय उड़ा देंगे
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे नागपुर के कथित किसान नेता अरुण बनकर ने मध्य प्रदेश के मुलताई और इटारसी में विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों पर गोली चालन करेंगे तो हम भी नागपुर के हैं, हम आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित आरएसएस का मुख्य कार्यालय उड़ा देंगे।
महाराष्ट्र राज्य किसान सभा नागपुर के महासचिव अरुण बनकर ने यह बयान सभा में मुलताई के किसान स्तंभ के पास दिया। इस विवादित बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
उधर, अरुण बनकर ने सोमवार को इटारसी में मीडिया से चर्चा करते हुए इसी तरह की धमकी दी। खास बात यह है कि कथित किसान नेता ने मंच से खुलेआम यह धमकी दी।
नागपुर में भी दे चुका है इसी तरह का विवादित बयान
इटारसी में बनकर ने कहा कि मैं नागपुर में भी इस तरह का बयान दे चुका हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अडानी-अंबानी और विश्व व्यापार संगठन के दबाव में किसानों के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है तो अब किसान भी पीछे नहीं हटेगा। मैं एक बार फिर खुलेआम कह रहा हूं कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, हम आरएसएस के गढ़ को उड़ा देंगे, इसके लिए वे पूरी तैयारी कर चुके हैं।
माहौल बिगाड़ने के लिए दे रहे ऐसे बयान
इधर इटारसी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये चाहते ही हैं कि उपद्रव हो और पुलिस हमें गिरफ्तार कर ले। ये लोग माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।