होम अखिलेश यादव पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने साधा निशाना
अखिलेश यादव पर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने साधा निशाना
लखनऊ: कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि यह राहत भरी खबर है. साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का भी बड़ा उदाहरण है और ये गर्व की बात है. सिंह ने कहा कि यूपी को सबसे ज्यादा वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी. हमें पहले फेज में 4 से 5 करोड़ डोज चाहिए. हालांकि अभी कुछ कम डोज मिल पाएगी. उन्होंने अहम जानकारी देते हुये कहा कि सभी को ये फर्स्ट फेज में मुफ्त लगेगी.
अखिलेश यादव के बयान पर फिर साधा निशाना
स्वास्थ्य मंत्री ने अखिलेश यादव के बयान को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत आसानी से मुख्यमंत्री का पद मिल गया था और शायद इसीलिए पावर उनके सिर पर चढ़ गया है. हार के बाद उनमें कुंठा भर गई है. फ्रस्ट्रेशन आ गया है. इसके अलावा जय प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अब गंभीर हो जाना चाहिए. यह हेल्थ से जुड़ा मामला है, इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम अभी कई वर्षों तक प्रदेश की सत्ता में रहेंगे और हम सबको मुफ्ती वैक्सीन दे ही रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।