होम हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, दिनभर छाए रहे बादल
हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, दिनभर छाए रहे बादल
ताजनगरी में हो रही हल्की बूंदाबांदी से मौसम में काफी तब्दीली आई है। बारिश की वजह से सर्दी बाद गई है। सुबह से ही बादल छाये रहे। हल्की हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला दिनभर जारी रहा।
धूप की तलाश में लोग अपनी छतों पर चक्कर लगाते रहे। सूर्य देवता पूरे दिन धूप लुका छिपी खेलती रही। लोगों ने घरों में अलाव जलाकर खुद को सर्दी से राहत दिलाई सड़को पर लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नज़र आये।बादल छाए रहे रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य 5 डिग्री से अधिक 11.5 दर्ज किया गया। वहीं अधिकतर तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी से मुताबिक अधिकतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी काफी बढ़ सकती है। आगामी दिनों में बारिश हो सकी है। कोहरा भी छाया रहेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।