होम कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिये गोरखपुर तैयार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2021 09:38 PM

कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिये गोरखपुर तैयार

कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिये गोरखपुर तैयार

कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिये गोरखपुर तैयार

गोरखपुर: सरकार मकर संक्रांति से टीकाकरण की तैयारी में जुटी है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी ऐलान कर दिया है कि मकर संक्रांति से टीकाकरण शुरू हो जाएगा. इसे लेकर ड्राई रन 5 जनवरी को होगा. गोरखपुर के छह अस्पतालों मे ड्राई रन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसे लेकर जिला प्रशासन ने जहां बैठक की. तो वहीं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इसे लेकर ट्रेनिंग दी. अभ्‍यास के जरिए टीकाकरण में आने वाली बाधाओं को परखा जाएगा. इस पर मं‍थन भी शुरू हो गया है. इसके अनुसार कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिससे टीकाकरण में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

 

छह अस्पतालों में होगा ड्राई रन

 

गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कालेज समेत 6 अस्‍पतालों में वैक्‍सीनेशन का ड्राई रन होगा. इसमें बाबा राघव दास मेडिकल कालेज, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार व भटहट और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर को शामिल किया गया है. हर अस्पताल पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया है. उन्हें समय से पहुंचना होगा. पूर्व योजना के अनुसार वैक्सीनेटर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी वहां वैक्सीन का बाक्स लेकर पहुंचेंगे. वैक्सीन नहीं होने के बावजूद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसमें देखा जाएगा कि किस स्तर पर बाधाएं आ रही हैं. जिससे टीकाकरण के पूर्व उसे दूर कर लिया जाए. ड्राई रन की तैयारियों लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक भी हुई. इसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सम्मिलित हुए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)