होम जापान के पीएम ने बताया कब होगा टोक्यो ओलम्पिक
जापान के पीएम ने बताया कब होगा टोक्यो ओलम्पिक
ओलम्पिक में 200 दिन बाकी, तैयारी हुई पूरी, खिलाड़ियों की सुरक्षा का रखा जाएगा विशेष ध्यान टोक्यो : कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गये टोक्यो ओलम्पिक खेलों के शुरू होने में अब केवल 200 दिन शेष रह गये हैं। सोमवार को ही जापानी प्रधानमंत्री योहिहिदे सुगा ने कहा कि वह टोक्यो और पड़ोसी क्षेत्रों में कोरोना के नये मामले सामने आने के बाद आपातकाल की स्थिति पर विचार कर रहे हैं। सुगा ने फिर से ओलम्पिक आयोजन का वादा करते हुए कहा कि तय समय पर ही ओलम्पिक का आयोजन किया जाएगा। यह ओलम्पिक इस बात का प्रमाण होगा कि लोग कोरोना से उबर चुके हैं। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। वहीं कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर संभव प्रयास की जाएगी। साथ ही सरकार पिछले हफ्ते टोक्यो और उसके आस-पास बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए यहां स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित करने का विचार की जा रही है। इसके साथ ही टीके को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी ताकि टीकाकरण का काम मार्च के बजाय फरवरी से शुरू हो सके। इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना था। लेकिन कोरोना की वजह से इसे एक साल के टाल दिया गया था। अब यह इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। नये साल के शुरू में ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भाग लेने वाले 15,000 खिलाड़ियों के जापान पहुंचने, खेल गांव तथा लाखों प्रशंसकों, मीडिया, जजों, अधिकारियों, प्रशंसकों और अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा को लेकर ठोस योजना तैयार की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।